फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालकों ने स्टेडियम में किया हंगामा

Wed, 17 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित रिक्शा दौड़ में शामिल होने आए रिक्शा चालकों ने विजयी प्रतिभागियों के साथ सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देने की मांग की। आयोजन समिति द्वारा सभी को पुरस्कृत न करने की बात पर मामला बिगड़ गया। रिक्शा चालकों ने मैदान पर ही जमकर हंगामा काटा। मान मनौवल के बाद प्रतियोगिता शुरू हो चुकी।
विज्ञापन

 
स्पोर्टस स्टेडियम फतेहगढ़ में फर्रुखाबाद महोत्सव की ओर से रिक्शा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए करीब 42 रिक्शा चालक मैदान पर आए। दौड़ के शुरू होने से पहले ही रिक्शा चालक ने सभी को पुरस्कृत करने की मांग की। आयोजकों द्वारा सभी को पुरस्कार न दिए जाने की बात पर रिक्शा  चालक भड़क गए। इन्होंने आयोजन समिति मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इनका कहना था कि जनपद के नाम से हो रहे महोत्सव में रिक्शा चालकों को मात्र 100 पचास रुपए के कंबल ही बांटे जा रहे हैं। वह भी सभी प्रतिभागियों को नहीं। इस बाबत रिक्शा चालकों ने आपस में गुफ्तगू के बाद आयोजकों के समक्ष जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


स्पोर्टस स्टेडियम में तैनात उप क्रीड़ाधिकारी रामचंद्र ने मामले को बिगड़ता देख उनको समझाने का प्रयास किया। मामला बनता न देख वह भी मौके से खिसक लिए। रिक्शा चालकों को मुखर होता देख आयोजन समिति के अध्यक्ष रामकिशन राजपूत ने रिक्शा चालकों को आश्वासन दिया कि बुधवार को केवल 10 लोगों को ही कंबल दिए जाएंगे।

शेष लोगों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। अध्यक्ष के आश्वासन के बाद  प्रतियोगिता की शुरूआत हो सकी। प्रतियोगिता में सुरजीत प्रथम, अजीत द्वितीय एवं राजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें