फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के अपहरण में सेवानिवृत्त शिक्षक से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तीन वर्ष पूर्व हुए किशोर के अपहरण के मामले की शासन के आदेश पर सीओ व एसओजी ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। परिजनों के शक जाहिर करने पर गांव के ही सेवानिवृत्त शिक्षक से शनिवार को पूछताछ की गई ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ निवासी रमेश चंद्र यादव का पुत्र गौरव (16) सितबंर 2017 में स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। तभी रास्ते से गायब हो गया था।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके बाद ये अपहरण में तरमीम हो गई। पुलिस ने दो बार इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। पिता की शिकायत पर विवेचना क्राइम ब्रांच को दे दी गई। तबसे जांच ठंडे बस्ते में थी। रमेश चंद्र ने में शासन में शिकायत की।
शासन के आदेश पर शनिवार को सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम व एसओजी प्रभारी प्रकरण की नए सिरे से जांच करने थाने पहुंचे। सीओ ने रमेश चंद्र को थाने बुलाया।
उन्होंने गांव के ही सेवानिवृत्त शिक्षक पर शक जाहिर किया। इस पर सीओ व एसओजी ने उनसे कई चक्रों में पूछताछ की। एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि मामला तीन वर्ष पुराना है। अधिकारियों के आदेश पर नए सिरे से जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें