फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस टेंपो का चालान काटे जाने पर चालकों का हंगामा

विज्ञापन
कमालगंज-फतेहगढ़ मार्ग पर गांव कुटरा के पास टेंपो रोकते चालक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
रूट निर्धारण का पालन न करने पर टीएसआई ने शुक्रवार को 20 टेंपो का चालान कर दिया। कार्रवाई के विरोध में टेंपो चालकों ने कमालगंज-फतेहगढ़ मार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ और कमालगंज से आ रहे टेंपो रोककर सवारियां उतार दीं। सवारियों को पैदल जाना पड़ा। सड़क पर तीन घंटे हंगामे के कारण कई बार जाम भी लगा। पुलिस ने रूट निर्धारण के पालन की चेतावनी देकर टेंपो चालकों को शांत किया।
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने टेंपो के रूट तय कर दिए हैं। गुरुवार से कमालगंज-फतेहगढ़ रूट के टेंपो पर नया नियम लागू कर दिया गया।
विज्ञापन

इस रूट के टेंपो को जिला जेल चौराहे से जय नारायण वर्मा रोड होते हुए फतेहगढ़ चौराहे से रोडवेज वर्कशाप पास पहुंचना और इसी रास्ते से लौटना है। इसके बावजूद शुक्रवार सुबह टेंपो फतेहगढ़ बाजार व कचहरी मार्ग से निकले। इस पर यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने जिला जेल चौराहे पर बीस टेंपो का चालान कर दिया।
इसके विरोध में टेंपो चालकों ने कुटरा गांव के सामने कमालगंज-फतेहगढ़ मार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। सवारियां उतारकर टेंपो रोक लिए। सवारियों को पैदल जिला जेल चौराहा तक जाना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे चालकों की सवारियों से नोकझोंक और अन्य चालकों की मारपीट भी हो गई। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके कई बार जाम भी लगा। पुलिस ने टेंपो चालकों को समझाकर शांत कर दिया। उन्हें नए रूट पर ही टेंपो चलाने की हिदायत भी दी।
सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर रूट निर्धारण लागू किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर चालान काटे गए। रूट निर्धारण का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। - देवेश कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें