फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा पर सड़क पर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना में अवैध कब्जे को रूकवाती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेवानिवृत्त महिला दरोगा पर मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी सेवानिवृत्त दरोगा व उनके परिवार के लोग मोहल्ले की सड़क पर कब्जा कर निर्माण करवा रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने इस मामले में मुख्यमंत्री के पोर्टल पर कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत में किसी ने अपना नाम अंकित नहीं किया था।
रविवार को फतेहगढ़ कोतवाली के दरोगा बलवीर सिंह मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे। उन्होंने रिटायर्ड दरोगा से जमीन के कब्जे के संबंध में जानकारी की और प्रपत्र मांगे। सेवानिवृत्त दरोगा कोई कागज नहीं दिखा पाईं।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ले के लोग भी सामने नहीं आए। पुलिस ने मौके पर काम बंद करवा दिया। सेवानिवृत्त दरोगा को अपने पक्ष के कागजात प्रस्तुत करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस जांच करने के लिए मौके पर गई थी। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें