फोटो-17 चिलसरा रोड पर कर्बला में आग बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: जागरूक पाठक
फर्रुखाबाद। कर्बला (नजफ) में आगजनी, कब्र में तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंंचे। घटना के बाद लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। शुरुआती लापरवाही के पास पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। हालांकि लोगों ने संयम से काम लिया। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली।
कर्बला में रात के वक्त कोई भी नहीं रहता। सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक कर्बला खुला रहता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे साबिर हुसैन कर्बला पहुंचे। उन्होंने सारिब हुसैन रिजवी को कर्बला में धुआं निकलने की जानकारी दी। कुछ ही देर में सारिब हुसैन पहुंचे। बताया कि कई बार थाना पुलिस, एसडीएम समेत अन्य अफसरों को कॉल की, मगर किसी ने रिसीव नहीं किया। आगजनी और कब्र में तोड़फोड़ की जैसे ही सूचना मिली, तो मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ जमा होने लगी। सुबह 10 बजे तक मात्र दो सिपाही पहुंचे। इस पर लोगों में आक्रोश पनपने लगा। हालांकि एसडीएम रजनीकांत पांडेय, प्रभारी तहसीलदार सनी कनौजिया के पहुंचने से पहले ही थाना पुलिस पहुंची। इस दौरान सारिब हुसैन और समाज कुछ जिम्मेदारों ने सूझबूझ से काम लेकर लोगों को शांत किया। हालांकि एसपी के पहुंचने पर उन्होंने थाना पुलिस को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी। लोगों में सबसे अधिक गुस्सा इस बात पर भी था कि सात माह पहले हुई चोरी की घटना में पुलिस ने कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। इसी को देखते हुए इस बार एसपी आरती सिंह ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर अराजकतत्वों को पकड़ने के निर्देश दिए थे।
फोटो-17 चिलसरा रोड पर कर्बला में आग बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: जागरूक पाठक
फोटो-17 चिलसरा रोड पर कर्बला में आग बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: जागरूक पाठक