फोटो-22 सदर तहसील बार सभागार में बैठक में शामिल अधिवक्ता। स्रोत: अधिवक्ता
-सदर तहसील बार एसोसिएशन की आमसभा संपन्न, अधिवक्ताओं में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सदर तहसील बार एसोसिएशन की बुधवार को हुई आमसभा में भ्रामक सूचनाओं एवं तथ्यों से सदस्यों को गुमराह करने वाले बिंदुओं पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा कि जब तक अध्यक्ष की स्वीकृति नहीं होती तब तक किसी भी पदाधिकारी का इस्तीफा अमान्य होता है। युवा व वरिष्ठ वकीलों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता रुकमंगल सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। पूर्व सचिव रविनेश चंद्र यादव ने सुझाव दिया कि जो लोग बार एसोसिएशन में पंजीकृत नहीं है वह अपना पंजीकरण करा लें। अधिवक्ता रामेंद्र कटियार ने अधिवक्ताओं से एकजुट रहने की बात कही। वीरेंद्र मिश्रा व राजीव चौहान ने अधिवक्ताओं में बढ़ रहे गतिरोध को खत्म करने का प्रयास किया। अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने मासिक बैठक करने को कहा। संजीव शाक्य ने कहा कि जब तक अध्यक्ष स्वस्थ नहीं होते तब तक चुनाव की जरूरत नहीं है। अधिवक्ता कुलदीप त्रिपाठी, राजेश वर्मा, उमाशंकर कटियार, पंकज राजपूत, बृजेश यादव व अंशुमान सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
बैठक में सत्येंद्र शाक्य, ओमप्रकाश दुबे, उमाशंकर सक्सेना, अनूप कटियार, संजीव शाक्य, विपिन यादव, स्वदेश दुबे, सुनील सक्सेना, फिरोज अली खान, संजय कटियार, हेमराज सिंह राजपूत आदि मौजूद थे। संचालन पूर्व चुनाव अधिकारी उमाशंकर कटियार ने किया।