फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर छावनी क्षेत्र में हाई अलर्ट

Wed, 20 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गणतंत्र दिवस से पहले देश में चल रही आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर कबिंद्र सिंह ने अधिकारियों को आगाह किया।
विज्ञापन


सिखलाई रेजीमेंट के ओपन सिनेमा हाल में बुधवार शाम को सैनिक सम्मेलन में सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर कबिंद्र सिंह ने 26 जनवरी के तहत छावनी क्षेत्र में हाई अलर्ट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि  छावनी क्षेत्र में किसी संदिग्ध के दिखने पर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दें।

सिविल की ओर से आने वाले लोगों की पहचान और जांच पड़ताल के लिए एसपी से मिलकर सेना के बैरियरों पर पुलिस फोर्स तैनात करने को कहा जाएगा। ब्रिगेडियर ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत छावनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ब्रिगेडियर ने सैन्य क्षेत्र में फर्राटा भरते वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए स्पीडगन खरीदने का प्रस्ताव दिया। सम्मेलन में राजपूत और सिखलाई रेजीमेंट के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें