फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह अवैध नर्सिंगहोम के संचालकों के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के आवास विकास कालोनी व मसेनी चौराहा स्थित अवैध रूप से चल रहे छह नर्सिंगहोम संचालकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। डिप्टी सीएमओ ने संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के नर्सिंगहोम व क्लीनिक संचालित हैं। अनाधिकृत चिकित्सा उन्मूलन के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.राजीव कुमार ने शहर कोतवाली में बिना पंजीकरण चल रहे छह नर्सिंगहोम संचालकों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें मसेनी चौराहा लकूला रोड स्थित आरएल हास्पिटल, एपीएस हास्पिटल, कलावती हास्पिटल, अंजली हास्पिटल, न्यू मार्डन हास्पिटल व केदार हास्पिटल शामिल हैं।
तहरीर में कहा कि अवैध संचालन की शिकायत पर उन्होंने वरिष्ठ सहायक ऋषि गोपाल तिवारी व एनएमए अभिषेक मिश्रा को जांच के लिए भेजा था। इसमें सभी नर्सिंगहोम बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होने की पुष्टि हुई। डिप्टी सीएमओ ने अवैध नर्सिंगहोम संचालकों के खिलाफ इंडियन मेडिकल कौंसिल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने व रिपोर्ट की प्रति उनके कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें