फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अपहरण व रंगदारी मांगने की तीन पर रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक व्यापारी को कपड़े दिलाने के बहाने नशे में करने के बाद अपहरण करके आरोपियों ने उनका नग्न वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 3600 रुपये छीन लिए। बाद में 25000 रुपये खाते में डलवा लिए। कुल पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्जकर दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना व कस्बा अल्हागंज के मोहल्ला अधुई निवासी राजन शुक्ला ने नुनहाई निवासी कुशाग्र मिश्रा, नाला सिम्तसुमाल निवासी आर्यन मिश्रा व एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण, नशा देकर नग्न वीडियो बनाने, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि उनकी अल्हागंज में किराने की दुकान है। 14 फरवरी को नाला मछरट्टा निवासी बहन रेनू शुक्ला पत्नी विष्णुदत्त शुक्ला के घर तिलक में आए थे।
शाम चार बजे चौक बाजार में कपड़े खरीदने गए। वहां नुनहाई का एक युवक बाइक से आया। उसने मॉल से छूट पर कपड़े दिलाने को कहा। वह बाइक पर बैैठा तो पक्कापुल के पास मिले एक युवक को भी पीछे बैठा लिया। पीछे बैठे युवक ने नशा सुंघाकर किसी कमरे में बंद कर दिया। आंख खुलने पर खुद को निर्वस्त्र कमरे में पड़ा पाया।
विज्ञापन

राजन ने नग्न वीडियो दिखाकर तमंचा अड़ाकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। व्यापारी राजन ने नाते-रिश्तेदारों से 25 हजार रुपये करके कुशाग्र मिश्रा के फोन में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। 3600 रुपये भी छीन लिए। फोन करके दोबारा फिरौती मांगी। पुलिस ने कुशाग्र मिश्रा व आर्यन को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन एंड्रायड मोबाइल फोन, एक बाइक, स्कूटी और लूटे गए 3600 रुपये बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय ने बताया कि कुशाग्र पर आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आर्यन भी उसका साथी है। दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें