फर्रुखाबाद। धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये उधार लेकर न चुकाने और जानलेवा हमले के आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। मौका पाकर पिता भाग निकला। पुत्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अभय गोस्वामी उर्फ बबलू ने दो माह पहले पुरानी सब्जी मंडी निवासी सराफ विजय वैश्य और उनके पुत्र गौरव वैश्य उर्फ चिंटू पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि आरोपियों ने पांच लाख रुपये उधार लिए। इसके बाद धोखाधड़ी कर रकम वापस नहीं की। मांगने पर पिता-पुत्रों ने जान के मारने के इरादे से गला दबा दिया।
जांच अधिकारी ने मामले में अभय गोस्वामी का डॉक्टरी परीक्षण कराया, जिसमें गले में चोटों की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस के गौरव वैश्य पकड़ में आ गया, पिता विजय वैश्य फरार हो गया। प्रभारी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार ने बताया कि गौरव को जेल भेजा गया। उसके पिता की तलाश की जा रही है।