फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह के पुत्र समेत पांच नामजद व चार अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मदत्त हत्याकांड के मुख्य गवाह के पुत्र समेत नौ पर रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। हैवतपुर गढ़िया कांशीराम कालोनी में आवास पर कब्जे के विवाद में हुई किन्नर की हत्या में पिता ने ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के गवाह के पुत्र समेत पांच नामजद और चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजदों के परिजनों, दोस्तों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने कालोनी में डेरा डाल लिया है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बागरुस्तम निवासी अफजल मीर खां ने अपने पुत्र किन्नर शबाव उर्फ अंजली की हत्या में ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के गवाह अनिल दुबे के पुत्र गगन दुबे निवासी कांशीराम कालोनी, वहीं के रिषभ, शिवम उर्फ छुआरा, चांद, सागर और चार अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कहा कि शुक्रवार रात कालोनी की ही जूली ने शबाव उर्फ अंजली को बुलाया। जैसे ही वह अपनी कालोनी के बाहर आया, तो घात लगाए बैठे अभियुक्तों ने घेरकर गोलीबारी कर दी। लोहिया अस्पताल ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया। शबाव बुआ रहीशा बेगम के पास रहता था।
पुलिस ने शुक्रवार रात और शनिवार दिन में नामजदों के घरों और उनके दोस्तों के यहां दबिश दी। आरोपियों के घरों से पांच महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने कहा कि कुछ लोग हिरासत में हैं। शीघ्र ही अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
एसपी डा.अनिल मिश्र ने शुक्रवार देर रात कांशीराम कालोनी में घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने इंस्पेक्टर जेपी शर्मा को निर्देश दिए कि शीघ्र ही हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी करें। कालोनी में किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

हत्या की घटना का वीडियो वायरल
किन्नर की हत्या का कांशीराम कालोनी में किसी ने वीडियो बना लिया और वह वायरल हो गया है। वीडियो में किन्नर को गोली मारने से पहले दबंग उसे रोड पर काफी दूर तक पीटते हुए ले जाते दिख रहे हैं। दौड़ाते वक्त वह दो बार जमीन पर भी गिरा,फिर उठकर भागा। जब वह अपने आवास की तरफ पहुंचा, तो दबंगों ने पहली गोली चलाई। सीढ़ियों पर लड़खड़ा गया, तो दो और गोली मारी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें