फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर दो नामजद समेत पांच पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र को हरियाणा के गुरुग्राम की पुलिस ने पकड़कर धमकाया। उसके सीने पर पिस्टल रख दी। पीड़ित छात्र ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद समेत पांच पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

कंपिल थाने के गांव रोकरी हाल निवासी सोनू शाक्य ने मऊदरवाजा थाने में हरियाणा के गुरुग्राम निवासी सुनील कुमार, राजवीर और तीन अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि खैरबंद नगला में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। आठ दिसंबर की सुबह साढ़े सात बजे गुरुग्राम के आरोपी पुलिस कर्मियों ने मारपीट कर नंगी पिस्टल सीने पर रख दी। उन्होंने गला भी दबाया।
आरोपी चुपचाप गुरुग्राम चलने का दबाव बनाने लगे। सभी पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे। उसने कई बार वारंट, मुकदमा की कॉपी मांगी, मगर नहीं दिखाई। इस दौरान स्थानीय पुलिस को भी साथ नहीं लिया गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें