फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसज्जापुर में हुए पथराव में प्रधान सहित 12 के खिलाफ मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव कुसज्जापुर में गुरुवार को रास्ता बंद करने विवाद में पथराव होने से 19 लोगों के घायल होने के बाद गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 12 लोगों पर जवाबी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसज्जापुर निवासी राजेश्वर दयाल ने गांव के विपिन तिवारी, कुलदीप, मनोज गुप्ता, ऋषभ, रामरतन, सुरेंद्र पाल व हरकमपुर के प्रधान उमेश चंद शर्मा के विरुद्ध मारपीट कर ईंट पत्थर चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
दूसरे पक्ष से जितेंद्र तिवारी ने गांव के ही अंकित, गौतम, राजेश्वर दयाल सौरभ, विनय, सूरज के विरुद्ध ईंट-पत्थर चला कर घायल कर देने का जवाबी मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया है तथा गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

रात में एसपी आवास पर शिकायत करने गए 11 लोग गिरफ्तार
फर्रुखाबाद। गांव कुसज्जापुर के राजेश्वर दयाल, अजय कुमार, धारा सिंह, संजेश शाक्य, कौशलेंद्र, किशन चंद्र, सौरभ, अशोक कुमार, गौतम सिंह, कुलदीप, नीरज प्रताप गुरुवार की रात एसपी डॉ. अनिल मिश्रा से गुहार लगाने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। लॉकडाउन का उल्लंघन कर एसपी के आवास पर पहुंचे सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें