फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी में जिपं सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
राजेपुर थाने में जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ शिकायत करते भाजपा नेता। - फोटो : राजेपुर थाने में जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ शिकायत करते भाजपा नेता।
विज्ञापन
राजेपुर-नवाबगंज। ब्लॉक बढ़पुर के जिला पंचायत सदस्य द्वारा अमृतपुर विधायक के खिलाफ मोबाइल पर अभद्र भाषा करने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। हालांकि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं नवाबगंज थाने में सभासद की तहरीर पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति अपनी बीमार पुत्री के संबंध में जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य निवासी नगला खैरबंद से बात करता दिखाई दे रहा है। मोबाइल पर जिला पंचायत सदस्य अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस संबंध में सलेमपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष आरेंद्र सिंह राजपूत, संदीप तिवारी, रोहित कुशवाहा, प्रभात सोमवंशी, मोनू, रमेश सोमवंशी, अमित सिंह व मुकेश कुमार ने थाना राजेपुर पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद गौतम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट मऊदरवाजा थाने में दर्ज की जाएगी। वहीं नगर पंचायत नवाबगंज के वार्ड संख्या 16 के सभासद आकाश ठाकुर ने जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि नरेंद्र शाक्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नरेंद्र ने बताया कि पीड़ित परिवार की पुत्री की मदद उन्होंने व सपा प्रत्याशी रहे डाॅ. नवल किशोर ने की। मोबाइल पर वह पीड़ित ग्रामीण से इसी संबंध में बात कर रहे थे। अमृतपुर विधायक के खिलाफ उन्होंने कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें