फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क हादसे में दो, गंगा में डूबने से एक कांवड़िये की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा नेशनल हाईवे पर मार्ग दुर्घटनाओं में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। इनमें एक कांवड़िया कन्नौज का निवासी है। नवाबगंज का एक कांवड़िया गंगा में डूब गया। परिजन उसके शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

कन्नौज के सकरावा थाने के गांव रोड कुरिया निवासी दीपक यादव (35) अपने सबसे छोटे भाई शैलेंद्र (21) और परिवार के गोविंद (35) के साथ रविवार रात पांचाल घाट से जल भरकर बाइक से लौट रहे थे। मसेनी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दीपक सड़क पर गिरा तो बाइक कुचलती हुई निकल गई। दोनों साथी चुटहिल हो गए। दीपक को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पिता रामौतार यादव ने बताया कि चार बेटों में दीपक सबसे बड़ा था। छोटे अनिल, शीलेंद्र और शैलेंद्र हैं। पत्नी रानी, बेटी आबिया व बेटा आर्या है। मां सुषमा बेहाल हैं।
वहीं, मोहम्मदाबाद थाने के गांव अहमलापुर निवासी अजीत (27), पड़ोस के ही गुड्डू और हरिओम के साथ बाइक से जल भरने पांचाल घाट आ रहे थे। बाइक जब बघार से निकली, तभी डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न होने से सिर में गंभीर चोट आई। साथी गुड्डू और हरिओम मामूली रूप से घायल हुए। अजीत को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी तीन माह पहले हरदोई की रवीना से शादी हुई थी। छोटा भाई अंकित, मां विमला देवी और पिता शेर सिंह बेहाल हैं।
विज्ञापन

अन्य हादसे में नवाबगंज थाने के गांव त्योरी इस्माइलपुर निवासी पवन सोलंकी (25) नोएडा में नौकरी करता थे। चार दिन पहले घर आए थे। रविवार रात वह दोस्तों के साथ पांचा ल घाट से जल भरने आए। स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। गांव के साथी बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। वह तीन भाइयों में बड़ा था। छोटे मगन व सुमित हैं। मां सुषमा और पिता राजीव सोलंकी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें