फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल की मरम्मत से 12 किमी लंबा जाम, आठ घंटे जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा पुल के जोड़ की मरम्मत राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार देर रात कराए गए मरम्मत कार्य के बाद शनिवार सुबह करीब आठ बजे से जाम लग गया। मसेनी चौराहे से नासा पुल तक करीब 12 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। करीब आठ घंटे तक लोग जाम में फंसकर बेहाल रहे। पुल के दोनों ओर वाहनों को बारी-बारी से निकाले जाने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह स्कूल जाने के लिए निकले बच्चों के वाहन जाम में फंसे रहे। ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंच सके। गंगापार की ओर जाने वाले शिक्षकों को भी जाम के कारण देर हुई। दोपहिया वाहन सवारों और अन्य यात्रियों को भी लंबी कतारों के बीच निकलने का रास्ता नहीं मिला। दिन चढ़ने के साथ जाम का दायरा बढ़ता चला गया।
शुक्रवार देर रात कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने पांचाल घाट गंगा पुल के जोड़ों की मरम्मत की थी। मरम्मत वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कर एक लेन का यातायात बंद कर दिया गया। इसके बाद पुल पर दोनों ओर से वाहनों को रोककर बारी-बारी से निकाला जाने लगा। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

करीब 56 साल पुराने पुल के जोड़ बार-बार खुलने से मरम्मत करानी पड़ रही है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि जोड़ खुलने के कारण उनकी मरम्मत कराई गई है। इस वजह से पुल की एक लेन पर यातायात रोका गया है। यातायात निरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि एक लेन बंद होने से वाहनों को पुल के दोनों ओर रोका जा रहा है। वाहनों को बारी-बारी से पुल पार कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें