फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वक्फ संपत्तियों की कमियां दूर कर पोर्टल पर तुरंत करें अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमात-ए-इस्लामी हिंद की देखरेख में औकाफ तहफ्फुज कमेटी की बैठक में मस्जिदों, खानकाहों, कब्रिस्तान की जायदाद उम्मीद पोर्टल पर निरस्त होने पर विचार किया गया। कहा कि जो कुछ कमियां हैं, उन्हें पूरा करते हुए पांच जून तक हर हाल में अपलोड कराने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

बजरिया नवाब दिलावर जंग स्थित दरगाह वाली मस्जिद में कमेटी की बैठक में वक्फ संपत्तियों के उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होने के बाद निरस्त होने पर चर्चा की गई। बैठक का आगाज जनाब अब्दुल मन्नान खान ने कुरान पाक से किया। जमात-ए-इस्लामी हिंद के सेक्रेटरी बहाबुद्दीन और उमर ने कहा कि वक्फ के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि मस्जिदों, खानकाहों, कब्रिस्तानों आदि की कुछ जायदादें किसी छोटी-मोटी कमी की वजह से पोर्टल से निरस्त हो गई हैं। उन्हें कमियों को दूर करके पांच जून तक फिर से पोर्टल पर अपलोड करें।
शमसाबाद के तय्यब साहब ने पोर्टल पर अपलोड करने की तकनीकी जानकारी दी। बताया कि फर्रुखाबाद में 3884 वक्फ की जायदादें हैं। 297 जायदादें पोर्टल से रिजेक्ट हो गई हैं। बैठक में अब्दुल हफीज खान, इमरान साहब, नजम खां, फतेह मोहम्मद, शान मोहम्मद, नावेद, जाकिर, बिलाल भाई, नदीम शेर खान, मोहम्मद यूसुफ खान आदि मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद नासिर खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें