फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प टीम करती रही बैठक, भाई-भाभी खींचते रहे स्ट्रेचर

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में गोद में उठाकर नंद किशोर को ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में इनाम की लालसा में रजिस्टरों के कवर तक बदलकर नये चढ़ा दिए गए, पर वहां के कर्मचारियों की मानवीय संवेदनाएं नहीं जाग सकीं। इसी का नतीजा है कि जब कायाकल्प की राज्यस्तरीय टीम डॉक्टरों के साथ बैठक कर रही थी, तब इमरजेंसी में कर्मचारी बैठे रहे और मरीज के तीमारदार खोद में लेकर डॉक्टर के पास तक पहुंचे। एक मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर भाई-भाई खुद ले जाते दिखे।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल में राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम में शामिल लखनऊ के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एके पालीवाल और इटावा के जिला क्वालिटी सलाहकार डॉ. रहीसउद्दीन गुरुवार सुबह यहां पहुंचे। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त सुबह से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटे रहे। अधीनस्थ जर्जर रजिस्टरों की मरम्मत करते दिखे। सीएमएस दीवारों पर लगी गंदगी को खुद हटाते रहे।
मगर इन सबकी मानवीय संवेदनाएं तार-तार होती नजर आईं। कायाकल्प टीम पहुंची और अधीनस्थों के साथ दफ्तर में अस्पताल के डाक्टरों संग बैठक में व्यस्त हो गई। इसी दौरान अस्पताल में जो तश्वीरें दिखीं, वह बिचलित करने वाली थीं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के सलेमपुर गांव निवासी नंदकिशोर का पैर टूट गया था। वार्ड ब्वाय और स्ट्रेचर नजर आई तो उन्हें तीमारदार गोद में लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। इसी तरह, फतेहगढ़ के लोको रोड अंधेरी बाग निवासी अजीत (35) को भाई राजू और बड़े भाई की पत्नी लक्ष्मी सुबह साढ़े 11 बजे स्ट्रेचर पर लेकर इमरजेंसी कक्ष तक पहुंचे। डॉक्टर को दिखाकर खुद एक्स-रे रूम में ले गए। वहां एक्स-रे में देरी होने पर विवाद खड़ा हो गया। परिजनों ने हंगामा कर दिया।
कायाकल्प टीम की जांच भी पत्रावलियों तक सीमित रही। टीम के दोनों अफसरों ने पहले ऑपरेशन थिएटर में सभी पत्रावलियों की बारीकी से जांच की। इसके बाद कुछ देर ड्यूटी कर्मियों और डॉक्टरों से सवालों के जवाब भी लिए। दोपहर बाद तीन बजे टीम के सदस्य ब्लड बैंक में पहुंचे। वहां पत्रावलियों की जांच की। टीम ने ब्लड का स्टोरेज सिस्टम भी बारीकी से देखा और ड्यूटी स्टाफ से जानकारी हासिल की। देर शाम तक जांच चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें