फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आन लाइन शिकायत दर्ज कराएं

Mon, 16 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आम नागरिकों को अब शिकायत दर्ज करवाने में पुलिस की झिड़क नहीं सुननी पडे़गी। सीसीटीएनएस के लागू होने से जनमानस अपनी शिकायत आन लाइन दर्ज करवा सकेंगे। पुलिस लाइन सभागार में सीसीटीएनएस के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षक शिवम सिंह राजपूत ने पुलिस अधिकारियों के अलावा छात्रों, नेताओं और समाजसेवियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में जनता को आन लाइन शिकायत दर्ज कराने के फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ित घर बैठे आन लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा सकेगा। उन्होंने बताया कि चरित्र प्रमाण पत्र, किरायेदारों का सत्यापन, धरना प्रदर्शन करने के लिए अनुमति, कर्मचारियों का सत्यापन, घरेलू सहायता के लिए सत्यापन, पासपोर्ट के लिए आवेदन, तथा विदेशी पंजीकरण के लिए समय की बचत होगी। शिवम ने बताया कि

सीसीटीएनएस लागू होने से पीड़ित अपनी शिकायत के स्तर को जांच सकेगा। पीड़ित की शिकायत सीधे स्टेट डाटा सेंटर में दर्ज होगी। सोमवार को दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। एएसपी आरबी चौरसिया ने कहा कि इससे पीड़ित को अपनी शिकायत दर्ज करवाने में आसानी होगी। तथा वादी मामला किस स्तर पर है इसकी भी जानकारी पलक झपकते कर सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे शहर के मकानों में बाहर से आकर रहने वाले किराएदारों का ब्योरा आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। कार्यशाला में सीओ सिटी वाईपी सिंह, आरआई लाइन सुरेंद्र सिंह, बसपा नेता अजय भारती, अधिवक्ता महेश यादव समेत कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें