फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी ने मारा पलटा मारा, फिर बढ़ी ठिठुरन

Wed, 07 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन तक खिली धूप के बाद मौसम ने अचानक एक बार फिर पलटा मारा है। इससे पारा लुढ़क गया। दिन भर चली सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरते दिखे। रविवार से खिली धूप के बाद सर्दी से लोगों ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन


लोगों को लगने लगा था कि अब मौसम में सुधार आया है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में ही मौसम ने फिर एक बार चेतावनी दे दी है। बुधवार सुबह पड़े भीषण कोहरा के चलते पारा गिर गया। कोहरा के चलते वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। बढ़ी ठिठुरन से लोग फिर सहम गए।

लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी दूर करने का प्रयास किया। दोपहर को कुछ देर के लिए धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली लेकिन शाम को सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। बच्चे और बुजुर्ग घरों में दुबके रहे। लोग रूम हीटर और अलाव के पास दिन बैठे नजर आए।
विज्ञापन


कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार भीषण शीतलहर के चलते दो दिन पहले तक लोग सर्दी से बेहाल थे।  एकाएक चटक धूप ने सोमवार और मंगलवार को लोगों को सर्दी से राहत दी थी। मंगलवार शाम चली सर्द हवाओं ने लोगों को फिर से कंपा दिया। देर रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह तक छाया रहा। साथ ही सर्द हवाओं के झोंकों ने लोगों को एक बार फिर अलाव तापने और गर्म कपड़ों में तन ढंकने को मजबूर कर दिया। हालांकि लोग इस मौसम को फसलों की दृष्टि से अच्छा मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें