फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ससुराल में तीन दिन से भूखी थी रश्मि

Sat, 18 Oct 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। दहेज प्रताड़ना के बाद बृहस्पतिवार को हुई महिला रश्मि की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रश्मि का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन

घटना से पहले रश्मि ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि वह तीन दिन से भूखी है। इस मामले में पिता सरदार सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पति मधुराज सिंह भदौरिया, ससुर अजयभान भदौरिया, सास गुड़िया, देवर विकास और ननद पूनम पर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है।
बताया गया कि शादी के दो वर्ष बाद दहेज के लिए रश्मि को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना से पहले रश्मि ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि वह तीन दिन से भूखी है। ससुराल पक्ष के लोग उसे मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ घंटों बाद उसकी मौत की सूचना मिली और ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। थाना अध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें