फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर स्टेप डिलेबरी का शुभारंभ, जिले के 600 कोटेदारों की दुकानों पर पहुंचेगा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सरकारी गल्ला गोदाम से दिए जाने वाले राशन कोटेदार की दुकान तक पहुंचने के दौरान रास्ते में कालाबाजारी की आशंका को समाप्त करने के लिए शनिवार को डोर स्टेप डिलीवरी का संभागीय खाद्य नियंत्रक व जिलाधिकारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गोदाम से राशन दुकान तक पूरा खाद्यान्न पहुंचे। जिले के सभी 600 कोटेदारों को डोर स्टेप डिलीवरी का लाभ देकर उनकी राशन दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) आरबी प्रसाद व जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को कस्बे में जहानगंज रोड पर स्थित खाद्य विभाग की सरकारी गल्ला गोदाम में फीता काटकर डोर स्टेप डिलीवरी योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभी तक कोटेदार सरकारी गोदाम से राशन का गेहूं व चावल अपने गांव की दुकान पर ले जाता था। इसमें कई बार शिकायत मिलती थी कि पूरा माल दुकान तक नहीं पहुंचता था। रास्ते में ही कालाबाजारी की आशंका रहती थी। इसलिए शासन ने डोर स्टेप डिलीवरी के द्वारा कोटे की दुकान तक सीधे माल पहुंचाने का निर्णय लिया है।
संभागीय खाद्य नियंत्रक ने बताया कि कि मंडल में फर्रुखाबाद ही ऐसा जिला है, जहां सभी राशन दुकानों पर डोर स्टेप डिलीवरी योजना शुरू की गई। डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि जिले में सभी 600 ग्राम पंचायतों के कोटेदारों को उनकी दुकान पर दिसंबर में वितरित होने वाला खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार, सहायक विपणन अधिकारी रामनरेश, पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी भी मौजूद रहे। कोटेदार चंद्रशेखर की दुकान पर ट्रैक्टर से राशन भिजवाया गया। हालांकि कार्यक्रम में ज्यादा कोटेदार व अन्य लोग नहीं बुलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें