फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होली संग रमजान, पीस कमेटी की बैठक हुई तेज

Tue, 04 Mar 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/राजेपुर। होली में रंग शुक्रवार को खेला जाएगा। वहीं इस दिन जुमा भी पड़ रहा है। ऐसे संयोग की वजह से पुलिस विभाग भी अलर्ट हो गया है। शांति पूर्वक धार्मिक कार्यक्रमों को निपटाने के लिए पीस कमेटी की बैठक जारी की जा रही हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से होली व ईद का त्योहार मिल-जुलकर मनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

नवाबगंज में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी की देखरेख में आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर रमजान एवं होली के त्योहार मनाएं। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी दिक्कत होने पर थाना पुलिस को तत्काल सूचित करें।
इस अवसर पर कमल भारद्वाज, मुकेश दुबे, अनिल व बादल मंसूरी आदि रहे। उधर, राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। उप जिलाधिकारी अमृतपुर अतुल कुमार सिंह ने सभी लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। एसडीएम ने विवादित स्थानों पर होली रखने की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्रनाथ राय ने पूर्व में हुए विवाद वाले गांवों की जानकारी ली। उन्होंने भुड़िया भेड़ा, वीरपुर, हरिहरपुर, खंडौली आदि गांवों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान राकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, प्रदीप गुप्ता, हरेंद्र सिंह, रहमत रजा मौलाना, जवाहर सिंह व धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें