फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खंभा टूटने से रामप्रसाद नगला की पांच दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
फोटो-18 गांव रामप्रसाद नगला में टूटा पड़ा​ बिजली का खंभा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
अमृतपुर। गांव रामप्रसाद नगला में पांच दिन पूर्व बिजली का खंभा ट्रैक्टर की टक्कर से टूट गया था। तबसे गांव की बिजली गायब है। बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नया खंभा नहीं लगाया गया है। इससे गांव के 400 से अधिक लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव रामप्रसाद नगला में बिजली के 40 घरेलू कनेक्शन हैं। पांच दिन पूर्व ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का एक खंभा टूट गया था। इससे पूरे गांव की बिजली गायब हो गई थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र में की पर अभी तक नया खंभा नहीं लगाया गया। इससे गांव की बिजली चालू नहीं हो सकी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में दो दिन शेष हैं। बच्चे परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं बिजली न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के सामने मोबाइल चार्जिंग के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। ग्रामीण अनिल यादव, रामबाबू, रमेश पाठक, गोपाल, विवेक कुमार, रामचंद्र आदि का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना देने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है। बिजली विभाग के अवर अभियंता हर्ष सागर ने बताया कि आज ही जानकारी मिली हैं। जल्द ही खंभा बदलवाकर बिजली चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें