फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 31 बाणों से रावण का अंत, राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आदर्श रामलीला परिषद राजेपुर राठौरी में सोमवार को अहिरावण वध, नारांतक वध और रावण वध के मंचन के साथ रामलीला का समापन हुआ। रावण के अंत के बाद भगवान राम ने विभीषण को लंका का राजा बनाया और अयोध्या लौटे। यहां गुरु वशिष्ठ ने उनका राजतिलक कर अयोध्या का राजा घोषित किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में कलाकारों ने दिखाया कि रावण ने राम-लक्ष्मण का वध कराने के लिए पातालपुरी के राजा अहिरावण का आह्वान किया। अहिरावण विभीषण का रूप धरकर रामदल में पहुंचा और दोनों भाइयों का अपहरण कर पातालपुरी ले गया। इसकी जानकारी होने पर हनुमान जी पातालपुरी पहुंचे और अहिरावण का वध कर राम-लक्ष्मण को मुक्त कराया।
इसके बाद श्रीराम ने युद्ध में नारांतक का वध किया। अहिरावण और नारांतक के मारे जाने की खबर पर रावण स्वयं युद्ध के मैदान में पहुंचा। दोनों सेनाओं के बीच भीषण युद्ध हुआ। विभीषण ने रावण की नाभि में अमृत होने का रहस्य बताया। इसके बाद प्रभु श्रीराम ने एक साथ 31 बाण चलाकर रावण का अंत कर दिया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि श्रीराम ने स्वयं रावण का अंतिम संस्कार किया और उसे परमधाम पहुंचाया। इसके बाद विभीषण को लंका का राजा बनाया। अयोध्या पहुंचने पर गुरु वशिष्ठ ने राम का राज्याभिषेक किया। रामलीला के समापन पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें