फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा और रामगंगा का जलस्तर घटा, कटान तेज

Fri, 19 Aug 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अमृतपुर मेें नाव के सहारे गांव से बाहर जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा का जलस्तर कम होने से ग्रामीण इलाकों की दुश्वारियां कम नहीं हुई है। कटान तेज होने से किसानों के खेत कट गए है और गांवों का कटान भी तेज हो गया है। दोनों नदियों में लगातार पानी छोड़े जाने के कारण ग्रामीणों को दोबारा से जलस्तर बढ़ने का भय सता रहा है।
विज्ञापन


गंगा और रामगंगा के जलस्तर में कमी हो गई है। गंगा का जलस्तर 136.90 मीटर से घटकर 136.70 मीटर पर हो गया है। इसमें नरौरा से 136168 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यही हाल रामगंगा का है। इसका जलस्तर पांच सेंटीमीटर कम होकर 135.40 से 135.35 मीटर पर आ गया है।

इसमें खो, हरेली, रामनगर से 6802 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर कम होने के बाद भी ग्रामीणों को राहत नहीं मिली है। गांवों का कटान तेज हो गया है। ग्रामीणों के खेत करने के साथ रास्ता भी कटने लगा है। इस कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें