फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रामगंगा पुल पर रात तीन बजे से लगा जाम, फंसे रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गुरु पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के आने से रामगंगा पुल पर रात तीन बजे से जाम लग गया। वाहनों के फंसे होने से यात्री उमस भरी गर्मी में पसीने-पसीने हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर जनपद हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि जिलों से गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु रात में ही पहुंचने लगे। आषाढ़ी पूर्णिमा पर गंगास्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया था। रूट डायवर्जन की सूचना पड़ोसी जनपदों को भी भेज दी गई। इसके बावजूद वहां पर बड़े वाहन नहीं रोके गए। शाहजहांपुर जिले की सीमा पर बने रामगंगा पुल पर वाहनों को जल्दी निकालने की होड़ से जाम लग गया।
रामगंगा पुल के पास ही डबरी मोड़ से रूट डायवर्ट कर वाहनों को बदायूं मार्ग और शमसाबाद से होकर गुजरना था। बड़े वाहनों के बैरियर पर रुकने से छोटे वाहनों के साथ ही रोडवेज की बसें भी जाम में फंस गईं। रात तीन बजे से दोपहर बाद तक जाम लगा रहा। जैनापुर से हुल्लापुर चौराहे व अल्लागंज की ओर तक ट्रक, बसों के साथ ही छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं, जिसके चलते यात्रियों को कई घंटे जाम में फंसना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि रात तीन बजे से जाम लगने लगा था। डबरी पर तैनात राजेपुर पुलिस ने किसी भी वाहन को पांचालघाट की ओर नहीं जाने दिया। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

डबरी मोड़ पर जाम लगे होने की सूचना पर पहुंचे यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने राजेपुर थानाध्यक्ष के साथ मिलकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। जाम में फंसी रोडवेज की बसों को निकालने का प्रयास होता रहा। दोपहर में वाहनों की कतारों के बीच में दोबारा बसें फंस गईं। इस कारण यात्री परेशान रहे। यातायात प्रभारी ने बताया कि जाम लगने की जानकारी हुई थी। रूट डायवर्जन की सूचना पहले ही पड़ोसी जिले को दी गई थी। उन्हें अपने क्षेत्र में ही वाहनों को रोकना था। पुल के इस ओर जिले की सीमा से वाहनों को डायवर्ट कर गुजारा गया।

इनसेट
बस अड्डे पर नहीं पहुंचीं बसें, यात्री रहे परेशान



फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर जाम लगने से शाहजहांपुर, हरदोई, बरेली, बदायूं, सीतापुर आदि से आने वाली तमाम बसें फंस गईं। बसों को रेंग-रेंगकर चलाया गया। लिहाजा दो-दो घंटे का समय लग गया। इस दौरान बस अड्डा पर यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ा। कानपुर से बरेली जा रही बसें सवारियां लेकर गईं, तो पांचाल पांचाल घाट पर फंसीं रहीं। बस अड्डा पर लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें