लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय में चल रहीं 40 वीं एथलेटिक और खेलकूद
प्रतियोगिताओं का बुधवार को दूसरे दिन समापन हुआ। इसमे रमन राजपूत, सुरजीत
सिंह, सुप्रिया, शिखा और बबिता ने बाजी मारी। प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन
छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रमन राजपूत, रोहित कुमार, सूर्यांश यादव,
लंबी कूद में विपिन कुमार, रमन राजपूत, गोला फेंक मेें सुरजीत सिंह,
पुष्पेंद्र कुमार, चक्का फेंक में सुरजीत सिंह,
प्रेमनरायन, पुष्पेंद्र
यादव, छात्राओं की लंबी कू द में सुप्रिया अग्निहोत्री, निधि, शिखा, गोला
फेंक में शिखा, मनोरमा, शिवानी और चक्का फेंक में बबिता यादव, शिखा,
सुप्रिया अग्निहोत्री ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। समापन
अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वीडी शर्मा ने छात्रों का उत्सावर्धन
किया। उन्होंने इनकी शारीरिक दक्षता पर भी बल दिया।
विद्यालय के प्राचार्य
घनश्याम अग्निहोत्री ने आगंतुकों का आभार प्रदर्शित करते हुए विजेता
छात्रों की पीठ थपथपाई। इस दौरान डा. योगेश कुमार, डा. डीपी राय, एसजी
सिराज, डा. आशीष, डा. मनीषा, डा. आरती, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, सुबोध
यादव, अंजली यादव, शिल्पी सिंह, अंशू कौशल, अशोक पाठक, अशोक बाथम, सूरजभान
आदि मौजूद रहे।