फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान को संस्कार सिखाती हैं श्रीराम की लीलाएं

विज्ञापन
मानस सम्मेलन में मौजूद लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मानस सम्मेलन में श्रीराम कथा में मानस माधुरी पूर्णिमा तिवारी ने कहा कि श्रीराम की लीलाएं व्यक्ति को जीवन जीने के संस्कार देती हैं। भगवान राम की कथा अनादिकाल से चली आ रही है।
विज्ञापन

शहर के पं. दुर्गा प्रसाद बद्री प्रसाद उमा विद्यालय में चल रही रामकथा में पूर्णिमा तिवारी ने कहा कि पृथ्वी पर अनाचार, अत्याचार, पापाचार बढ़ने से भगवान लोगों के दुख दूर करने के लिए मानव रूप में अवतार लेते हैं। श्रीराम के जन्म की कथा सुन श्रोता भावविभोर हो गए।
मानस विदुषी स्वतंबरा, अरिमर्दन शास्त्री, पं. अतुल ने भगवान का उत्सव मनाया। पांडाल में मौजूद श्रोताओं ने भगवान का प्राकट्योत्सव मनाया। फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर कथा संयोजक भारत सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, रामू, शकुंतला कनौजिया ने श्रीराम की आरती उतारी। आयोजन समिति ने महाआरती, भव्य श्रृंगार युक्त झांकी के दर्शन कराए। बाद में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें