फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गाजेबाजे के साथ निकली राम बरात

Thu, 09 Oct 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-31, राम बरात में भगवान गणेश की आरती करते लोग। संवाद
विज्ञापन
राजेपुर। क्षेत्रीय रामलीला परिषद अलीगढ़ की ओर से राम बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात अलीगढ़ रामलीला मैदान से शुरू हुई। बरात में सबसे आगे भगवान श्रीगणेश की झांकी चल रही थी।
विज्ञापन

उसके पीछे राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ, शंकर जी, ब्रह्मा जी, हनुमान जी, मां दुर्गा, सरस्वती, देव ऋषि नारद व भारत माता आदि की झांकियां चल रही थीं। बरात कड़क्का, बिचपुरिया, राजेपुर होते हुए देर शाम रामलीला मैदान पहुंची, वहां समापन हो गया। स्वरूपों की आरती उतारकर पूजन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्यामवीर सिंह, श्याम सुंदर अग्निहोत्री, पूरन कुशवाह, गौरव चौहान, खुशी दुबे, रवि भारद्वाज, कृष्ण बिहारी, सुशील वर्मा व सुखपाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे। (संवाद)
विज्ञापन





स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा करें प्रयोग
मोहम्मदाबाद। संकिसा रोड पर बुधवार को व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने नगर के व्यापारियों को जीएसटी के बारे में समझाया। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने पर जोर दिया। इस अवसर पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, खिमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह व नरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-31, राम बरात में भगवान गणेश की आरती करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें