फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जितेंद्र के नाबाद शतक से राजेपुर वारियर्स बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टीचर्स प्रीमियर लीग (टीपीएल) में पहला नाबाद शतक जितेंद्र प्रताप सिंह के बल्ले से निकला। उनके शतक की बदौलत टीम ने सात विकेट से कायमगंज इलेवन को करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में नवाबगंज इंडियंस ने फर्रुखाबाद बेसिक इलेवन को हराया।
विज्ञापन


स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे टीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में राजेपुर वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। जितेंद्र प्रताप सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 114 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कायमगंज इलेवन की टीम 73 रनों पर ही ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच जितेंद्र प्रताप सिंह रहे।
दूसरे मैच में फर्रुखाबाद बेसिक इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 111 रन बनाए। नवाबगंज इंडियंस ने दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। 54 रन बनाने वाले सुबोध कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विपिन त्रिवेदी, नरेंद्र राजपूत, गुरमीत सिंह व विमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें