फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता जिसके साथ होती है, वही नेता बनता

Sun, 27 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
राजेंद्र नगर महोत्सव के समापन अवसर पर विधान परिषद के सभापति को पगड़ी पहना व शाल उढ़ाकर किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजेंद्र नगर महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने कहा कि जनता जिसके साथ होती है, वही नेता बनता है। इससे पहले मुख्य अतिथि के अलावा विधायक नरेंद्र सिंह यादव को सम्मानित भी किया गया। राजेंद्र नगर कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि रमेश यादव ने नाम लिए बगैर कहा कि एटा के जो लोग यहां आए वो हमारे बनाए हुए नेता हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ही अपने साले अवधपाल यादव से नाराज होकर अलीगंज के सपा नेता को टिकट दिलवाया और वह चुनाव जीत गए और गुंडई करना शुरू कर दी। ऐसे लोग जिस पार्टी में होते हैं तो उस पार्टी का सत्यानाश हो जाता है। कहा कि लंबे समय तक राजनीति करने के लिए लूट-खसोट से बचना चाहिए। पूर्व मंत्री व विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि महोत्सव में आयोजित हुए किसान , स्वास्थ्य मेला, युवा सम्मेलन व महिला सम्मेलन से क्षेत्र के लोगों में जागरुकता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दामन को दागदार करने वाले लोगों की अब पार्टी में एक नहीं चलेगी। मौकापरस्त लोगों से सावधान रहना होगा। ऐसे लोगों से बचना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर सपा का 2017 का लक्ष्य पूरा करना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक सचिन यादव ने महोत्सव में सहयोग करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इससे पहले अनिल वर्मा ने रमेश यादव व नरेंद्र सिंह को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। मुन्नालाल राठौर ने आल्हा गायन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजकुमार सिंह राठौर, रनवीर यादव, राजेंद्र यादव, दृगपाल सिंह, रामपाल यादव, समीर यादव, अवनीश यादव, भोला, सुरेंद्र यादव, अनूप पालीवाल और धर्मेंद्र कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें