फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 किलो का केक काट राजेंद्र नगर महोत्सव का उद्घाटन

Sun, 22 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद विकास खंड क्षेत्र के गांव राजेंद्र नगर में राजेंद्र नगर महोत्सव का उद्घाटन रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर 51 किलो का केक काटकर विधायक नरेंद्र सिंह यादव व उनके पुत्र एवं राजेंद्र नगर महोत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन सिंह यादव ने किया। विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि नेताजी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मेले में विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वह अपने पिता स्व. राजेंद्र सिंह यादव की याद में प्रतिवर्ष राजेंद्र नगर महोत्सव का आयोजन करते हैं। राजेंद्र नगर महोत्सव के उद्घाटन वाले दिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन पड़ने से उन्होंने से इस धूमधाम से मनाया।

राजेंद्र नगर महोत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन यादव ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से ही उनके दादा स्व. राजेंद्र सिंह यादव की भूली-बिसरी यादें ताजा हो जाती हैं। महिलाओं के सम्मान के लिए वह हमेशा आगे रहे। विधायक अजीत कठेरिया और मुन्ना यादव आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर और संचालन भोला यादव ने किया। इस अवसर पर कृष्णपाल सिंह, रामपाल सिंह, दृगपाल बाबी, जितेंद्र यादव सिरौली, उदयपाल यादव, आरके यादव और अजीत गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें