सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन और स्व. बाबू राजेंद्र सिंह यादव की जयंती पर राजेंद्र नगर महोत्सव का शुभारंभ सदर विधायक विजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिले की जनता ने गलत लोगों को कभी बर्दास्त नहीं किया है। यह बात सपा विधायक नरेंद्र सिंह ने राजेंद्र नगर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कही।
मंगलवार को मोहम्मदाबाद के राजेंद्र नगर में महोत्सव सदर विधायक विजय सिंह के साथ ही सपा नेताओं और सचिन यादव लव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, बाबू राजेंद्र सिंह यादव के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
सचिन यादव ने सदर विधायक विजय सिंह, कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग युवाओं का युग है।
कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है। सचिन सिंह यादव ने युवाओं की राजनीति में भागीदारी पर बल दिया। इस मौके पर मुन्ना यादव, काली चरन यादव, कामता प्रसाद, समीर यादव, भोला यादव, जितेंद्र यादव और लालू यादव आदि मौजूद रहे। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
फर्रुखाबाद। राजेंद्र नगर महोत्सव की शुरूआत पुखरायां में ट्रेन हादसे में मरे यात्रियों को श्रद्धांजलि से की गई। कहा गया कि इस बार इतने बड़े हादसे के बाद सपा मुखिया के जन्मदिन को पार्टी हाईकमान के आदेश पर नहीं मनाया जा रहा है। परंपरागत से स्व. बाबू राजेंद्र सिंह की जयंती मनाई जा रही है।
महोत्सव में भीड़ को देखकर गदगद हुए विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता उनके साथ है। इस क्षेत्र के लोगों के लिए उनके दरवाजे सदा खुले हैं। यहां की जनता ने हमारे पिता स्व. राजेंद्र सिंह को सात बार विधायक बनाया। वह डिप्टी मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे। अब जनता उन्हें छह बार विधायक बना चुकी है।
इस मौके पर सदर विधायक विजय सिंह ने कहा कि बाबू राजेंद्र सिंह की अपनी छवि थी और उस छवि को विधायक नरेंद्र सिंह ने बरकरार रखा है। कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया ने बाबू राजेंद्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। महोत्सव में कायमगंज से आए अनवर खां और सिरौली के प्रधान सतेंद्र ने भी अपने विचार रखे। इससे पहले दीप जलाकर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।