फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानी, ब्राइडल, भरवां मेंहदी से रचे बेटियों के हाथ

विज्ञापन
फर्रुखाबाद महोत्सव के मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती युवतियां। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
युवाओं के लिए पूरी तरह समर्पित फर्रुखाबाद युवा महोत्सव का शानदार शुभारंभ हो गया। पहले दिन राजस्थानी, ब्राइडल और भरवां मेंहदी से रचे हाथों ने मनमोह लिया। प्रतिभागियों ने सवालों के हाजिर जवाब भी दिए। सोमवार को प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के स्टेट बैंक स्थित एयर होस्टेज एकेडमी में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ऐसी प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी हैं। उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यों के लिए समिति के अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों की सराहना की। अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। निवेदिता अवस्थी ने मेहंदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया वर्मा, रानी, तबस्सुम, सोनी गुप्ता, सताक्षी सक्सेना, प्रियंका शर्मा, हुस्नबानो, दुर्गा, पिंकी राठौर, नैन्सी दीक्षित, प्रीती सिंह, खुशी गुप्ता, सलोनी यादव, जाहनवी वर्मा, आकांक्षा, सक्सेना, दीक्षा शुक्ला आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

निर्णायक आराध्या वर्मा रहीं। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह सोमवंशी, पुष्पेंद्र यादव, सच्चिदानंद मिश्रा, वीरेंद्र त्रिपाठी, आकाश मिश्रा, मयंक मिश्रा, सुनील सक्सेना, आराध्या मिश्रा, डा. कृष्णकांत त्रिपाठी आदि थे। अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे सरस्वती भवन में प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें