फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से चरमराई बिजली व्यवस्था

Tue, 01 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/शमसाबाद/कमालगंज। बरसात होने से शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहरी क्षेत्र में कई जगह तार टूटने, इंसुलेटर खराब होने से फीडर बंद रहे। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। शमसाबाद इलाके में लुधइया के पास 33 हजार लाइन में फाल्ट आने से एक सौ गांव और कस्बे की बिजली सप्लाई ठप हो गई। कमालगंज क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन


बरसात होने से ठंडी सड़क स्थित विद्युत उपकेंद्र फाल्ट आने के कारण बंद हो गया। इस कारण शहरी इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के फीडर फतेहगढ़, बेवर रोड, मिल्क डेयरी और डिवीजन फाल्ट आने के कारण करीब दो घंटे बिजली बंद रही। कुटरा विद्युत उपकेंद्र के बाहर इंसुलेटर जल गया। इस कारण सप्लाई बंद हो गई। शहरी क्षेत्र में आए फाल्टों को अवर अभियंताओं ने कर्मचारियों से सही कराया।

इस कारण देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार लुधइया गांव के पास 33 हजार लाइन में बरसात के कारण फाल्ट आ गया। इस कारण शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र के फीडर रूरल, टाउन, अलेपुर और मंझना बंद हो गया। फीडरों के बंद होने के कारण लगभग एक सैकड़ा गांव और शमसाबाद कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसएसओ सलीम ने बताया कि बरसात के कारण 33 हजार लाइन में फाल्ट आने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार बरसात के कारण फाल्ट आने से कमालगंज विद्युत उपकेंद्र के फीडर खुदागंज, कोहरापुर, कैंटाह और गगनपुर तुर्रा फीडर बंद हो गया। इस कारण लगभग 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। अवर अभियंता विजय पाल यादव ने बताया कि फाल्टों को खोजने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। फाल्ट मिलते ही सही कराने के बाद आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें