फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रिमझिम, गांव-देहात में झमाझम बरसे मेघा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर बाद अचानक आए काले बादल गांव देहात में जमकर बरसे। इससे खेत और तालाब लबालब हो गए। शहर में भी रिमझिम बारिश होने से गलियों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

कई दिनों से जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश नहीं हो रही थी। बुधवार करीब दो बजे हथियापुर, अर्रापहाड़पुर, बरौन, शुकरुल्लाहपुर आदि क्षेत्रों में करीब डेेढ़ घंटा मूसलाधार बारिश हुई। इससे फसलों लबालब भर गईं। गांवों के तालाब भी पानी से भर गए। तेज बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली। अब धान की रोपाई का काम शुरू हो जाएगा।
शहर में करीब आधे घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। यहां नेकपुर तक बारिश हुई, जबकि फतेहगढ़ में मौसम सूखा रहा। शहर में बारिश से गलियों में जलभराव हो गया। कीचड़ से लोगों को निकलने में खासी दिक्कतें हुईं। लालसराय से घुमना के बीच पानी भरने से कुछ देर वाहन निकलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें