फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रविवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। ट्रिपिंग-फाल्ट के बाद 132केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से मेन सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन


सुबह से बारिश के साथ फीडरों पर ट्रिपिंग-फाल्ट शुरू हो गए। करीब 10 बजे मेन सप्लाई चली गई। बेवर रोड स्थित 132केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर बसबार में मरम्मत कार्य चलता रहा। एक घंटे तक काम चलने के बाद मेन सप्लाई चालू की। इस दौरान शहर के आठ उपकेंद्रों के साथ याकूतगंज, भोलेपुर ग्रामीण, राजेपुर क्षेत्र के चारों उपकेंद्र ठप रहे। 11 बजे मेन सप्लाई चालू होने के बाद राजेपुर, लकूला व एमईएस उपकेंद्र की 33केवी लाइन में फाल्ट आ गया। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग करने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया। इससे 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। वहीं एमईएस उपकेंद्र दोपहर करीब 2:30 बजे चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें