फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा, मालगाड़ी फंसी, जाम

विज्ञापन
श्याम नगर रेलवे क्रासिंग का गेट टूटने के बाद लगा जाम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा, मालगाड़ी फंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से रेलवे फाटक टूट गया। इससे फतेहगढ़ की ओर जा रहे मालगाड़ी कोे रोक दिया गया। इससे ठंडी सड़क की क्रासिंग भी बंद हो गई। दिल्ली रूट के सभी वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया। दो घंटे बाद दोनों मार्गों पर यातायात सामान्य हो सका।
हरियाणा से संडीला जा रहे एक कंटेनर ने श्यामनगर रेलवे फाटक में शनिवार दोपहर पौने तीन बजे टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया। तभी रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी फतेहगढ़ के लिए रवाना हुई थी। अचानक रेलवे ट्रैक पर आए कंटेनर को देख गेटमैन ने सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इस पर मालगाड़ी को फाटक से 50 मीटर पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

इससे फाटक नहीं खोला जा सका। करीब दो घंटे तक दिल्ली रोड के वाहनों को भी रोक दिया गया। इससे आईटीआई चौराहे से सातनपुर मंडी और ढिलावल चौराहे तक तमाम वाहन फंस गए। भीषण गर्मी के चलते लोग अपने वाहनों में खासे परेशान रहे। रोडवेज बसें, ट्रक, कार, बाइकें भी फंसी रहीं।
सूचना मिलते ही पहुंचे आरपीएफ के दरोगा बीडी शुक्ला ने चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर भी कब्जे में ले लिया। शाम चार बजे के बाद दोनों मार्गों पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

आईटीआई पुलिस को भी करनी पड़ी मशक्कत
दो मार्गों पर जाम लगने से वाहन आईटीआई चौराहे तक आ गए। लिहाजा पुलिस ने छोटे वाहनों को अंदर से निकालने की कोशिश की। हालांकि कुछ मार्गों को रेलवे स्टेशन होकर गुजारा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें