रेल बजट से जिले की जनता को तमाम उम्मीदें हैं। पिछले सालाें में लगातार आए
रेल बजटों से लोगों की उम्मीदें टूटती रही हैं। इस बार संसदीय सीट से
भाजपा सांसद प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे इलाकाई जनता की उम्मीदें और
बढ़ी हुई हैं।
जिले में टेक्सटाइल प्रिंटिंग, जरदोजी व पीतल का बड़ा
कारोबार है। कारोबारियाें को दिल्ली, सूरत, मुंबई, कोलकाता, जयपुर सफर करना
पड़ता है।
दिल्ली के लिए नियमित ट्रेन केवल कालिंदी है। आनंद विहार
एक्सप्रेस साप्ताहिक है। दिल्ली के लिए एक और नियमित ट्रेन की मांग
कारोबारी कर रहे हैं। मुंबई, कोलकाता, जयपुर, सूरत के लिए भी कोई दैनिक
ट्रेन नहीं है। यहां के लिए ट्रेन नियमित किए जाने की मांग हो रही है।
कानपुर-कासगंज रेलवे लाइन का बजट पिछले साल वापस कर दिया गया था। इस बार
सांसद मुकेश राजपूत ने पहल की है। कासगंज-अलीगढ़ रेल लाइन बिछाने की भी
सांसद ने मांग की है। इससे रेल बजट में इस घोषणा की भी उम्मीद बनी रहेगी।
यह चाहती है जिले की जनता
-कानपुर-कासगंज रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण।
- छपरा-मथुरा एक्सप्रेस रोज चले।
- चौरी चौरा एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद तक चलाया जाए।
- फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर मैलानी ट्रैक की घोषणा।
- जिले में रेलवे स्टेडियम, होटल, व रेस्टोरेंट ।
-
साप्ताहिक कामाख्या एक्सप्रेस, लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदाबाद
एक्सप्रेस, कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस को सप्ताह को तीन दिन किया जाए।
- मुंबई, दिल्ली व सूरत के लिए नई ट्रेन ।
- कानपुर आगरा के बीच वाया फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा इंटरसिटी एक्सप्रेस।
- कानपुर, मथुरा वाया फर्रुखाबाद, कासगंज रेलखंड का विद्युतीकरण।
बात बनी तो ये होंगे फायदे
-
वाराणसी से जोधपुर के बीच चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस के वाया फर्रुखाबाद
चलाने से दिल्ली-हावड़ा रूट पर व्यस्तता कम होगी। इस ट्रेन में डीजल इंजन
लगा है। इसे बदलना नहीं पड़ेगा।
- पटना कोटा अप एवं डाउन को वाया
कानपुर, फर्रुखाबाद, मथुरा मार्ग पर नियमित करने से कन्नौज, फर्रुखाबाद,
हाथरस के यात्रियाें को कोटा के लिए नियमित ट्रेन मिल सकेगी।
- चौरी
चौरा एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज से चलकर इलाहाबाद के रास्ते संचालित होती
है। यह 6 घंटे तक अनवरगंज स्टेशन तक खड़ी रहती है। इससे समय का सदुपयोग
होगा।
- कानपुर-आगरा वाया फर्रुखाबाद कासगंज मथुरा अथवा वाया
फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद इंटरसिटी चलने से कन्नौज, फ र्रुखाबाद, कासगंज,
हाथरस जिले के लोगाें को आगरा जाने से सहूलियत मिलेगी।