नवाबगंज। ब्लाक के गांव बलीपुर में मतदान में गड़बड़ी फैलाने के लिए पूर्व प्रधान के आवास पर अराजकतत्वों की सूचना पर सीओ ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। दो मंजिल मकान के कई कमरों में ताले पड़े होने से पूरे घर की तलाशी नहीं ली जा सकी।
गांव बलीपुर के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वोटिंग के दौरान करीब दो बजे सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार को पूर्व प्रधान हमीर सिंह के घर असलहेधारियाें के होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। दो मंजिला मकान में कई कमरों में ताले पड़े होने से तलाशी नहीं हो सकी। पूर्व प्रधान ने कहा कि चाबी कायमगंज में बने आवास पर हैं।
पूर्व प्रधान हमीर सिंह उर्फ मल्लू यादव ने बताया कि वह कई बार प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में पत्नी शशि यादव प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं। इस कारण कुछ लोगों ने पुलिस को गलत सूचना दी। सीओ ने बताया कि सूचना पर पूर्व प्रधान के घर की तलाशी ली। वहां कोई नहीं मिला। गलत सूचना दी गई थी।