फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम की टीम को सीएचसी बरौन का किया निरीक्षण

Sun, 29 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला लेखा प्रबंधक की टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में औचक छापा मारा। यहां पर डाक्टर समेत आठ लोग नदारद थे। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक दोपहर को अस्पताल पहुंचे। इन्होंने लेखा प्रबंधक की टीम को रजिस्टर नहीं दिखाए। इसकी रिपोर्ट टीम ने लखनऊ और डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत होने वाले आयोजनों में शिथिलता बरतने की शिकायतें जिला लेखा प्रबंधक शशांक शर्मा को मिल रही थीं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तैनात स्टाफ के बरौन अस्पताल में कई दिनों तक न पहुंचना शामिल था। इस पर शनिवार की सुबह अस्पताल में जिला लेखाधिकारी शशांक शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एके सोनी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सुबह 10 बजे कोई भी स्टाफ नहीं आया था। दोपहर 2.30 बजे अस्पताल के प्रभारी डाक्टर अनुज त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे। जिला प्रबंधक ने इनसे वित्तीय रजिस्टर मांगे।

प्रभारी ने  रजिस्टर देने से साफ मना कर दिया। इसको लेकर अनुज त्रिपाठी और जांच टीम में नोकझोंक हो गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एके सोनी ने बताया कि अस्पताल में डाक्टर रितु, स्टाफ नर्स अंजलि, क्षय रोग प्रभारी कुलदीप, स्टाफ नर्स निशा कनौजिया, एनसीडी सेल की रंजना दीक्षित, काउंसलर मोनिका, एएनएम अर्चना सक्सेना, शिल्पी लापता थी। जांच में सामने आया कि यहां भर्ती गर्भवती महिलाओं को खाना नहीं दिया गया। एके सोनी ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे डा. अनुज त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वित्तीय अभिलेखों के रजिस्टर दिखाने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट लखनऊ, डीएम और सीएमओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें