फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बप्पा के दरबार में राधा-कृष्ण का महारास, झांकियों की छटा निराली

विज्ञापन
फोटो- 38 कमालगंज में गणेश महोत्सव में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। नगर के गणेश महोत्सव में बप्पा की विदाई की पूर्व रात्रि आस्था का उल्लास उत्कर्ष पर पहुंच गया। पूजन-अनुष्ठान में जहां आस्था का ज्वार पंडाल और उसके बाहर उमंग से सराबोर था। वहीं, झांकियों की छटा भी अलौकिक रही। राधा-कृष्ण के महारास में श्रद्धालुओं के उत्साह का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन




गणेश महोत्सव में रात्रि कार्यक्रम में पूजन शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं का रेला पंडाल में पहुंचने लगा। कुछ ही देर में पंडाल गणपति भक्तों से भर गया। यजमानों द्वारा पूजन संपन्न होने के बाद सप्त आचार्यों ने आरती की। इस दौरान संगीत कलाकारों की स्वरलहरियों से विघ्नविनाशक भगवान गणेश की भक्ति में श्रद्धालु डूबने लगे। वाद्य यंत्रों की धुन के साथ महाआरती हुई। इस दौरान बप्पा की जय-जयकार का घोष गूंजता रहा।
इसके बाद गणपति दरबार रोहित निखिल आर्ट हापुड़ के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की आभा में डूब गया। राधा-कृष्ण महारास की झांकी में नृत्य ने मुग्ध कर दिया। श्रद्धालु सांस्कृतिक आनंद में भर उठे। उल्लास से भर गए। फूलों की होली झांकी में विघ्नविनाशक के दरबार में पूरा वातावरण खिल उठा और सुगंध से महक उठा। बाजे बरसाने में नगाड़ा, होली आई रे -आई रे भजन संग लट्ठमार होली झांकी की भी प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री महेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष सौरभ चौरसिया, मंत्री नित्यप्रकाश, कमल चौरसिया, प्रभाकर राजपूत, रोहित यादव भी रहे। संचालन सतीश माहौर व अनुभव गुप्ता ने किया। महिला स्वयंसेवकों की टोली कोमल दुबे, आयुषी राजपूत, अल्का राजपूत, प्रतिभा गुप्ता, प्राची दुबे, संध्या कुमारी ,कोमल ठाकुर, काजल ठाकुर, अंजनी देवी, अवनी हलवाई आदि ने भी भीड़ के बीच व्यवस्था को मोर्चा संभाला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें