शिक्षामित्र चार अक्तूबर को शाम पांच बजे सात बसों से दिल्ली रवाना होंगे।
शिक्षक पदों पर समायोजन निरस्त होने के विरोध में शिक्षामित्रों का आंदोलन
चल रहा है । अपने आंदोलन को धार देने के लिए शिक्षामित्र तीन दिन दिल्ली के
जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
शिक्षामित्र संघ के
जिलाध्यक्ष अनुराग पांडेय और जिलाध्यक्ष ऋषी पाल सिंह यादव ने कहा अपनी
नियुक्ति/ समायोजन की एनसीटीई से अनुमोदन कराने की मांग को लेकर पांच से
सात अक्तूबर तक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जिन
शिक्षामित्रों को पंचायत चुनाव प्रशिक्षण के लिए पांच अक्तबर को बुलाया
गया है, वह चार अक्तूबर को मंडी पहुंच कर पहली पाली में प्रशिक्षण ले लें।
मुख्य विकास अधिकारी ने इसकी अनुमति दी है। इसी दिन शाम को सात विकास खंडों
के बीआरसी कार्यालयों से शिक्षामित्र बस से दिल्ली रवाना होंगे।
जिले
के करीब सौ से अधिक परिषदीय विद्यालयों में सिर्फ शिक्षामित्र तैनात है।
इनके धरना- प्रदर्शन में जाने से इन स्कूलों में तीन दिन ताला पड़ना तय है।
तैयारी बैठक में उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह यादव, दलसिंह, रवीश बाबू, अरूण
प्रताप, दीपक भाष्कर, श्याम मोहन, रमेश यादव, धीरेन्द्र सिंह, साधना समेत
करीब 50 शिक्षामित्र मौजूद रहे।