फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आई होमगार्ड की पुत्री की तलाश में पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
मोहल्ला ग्वालटोली में होमगार्ड की बेटी की तलाश में पहुंची स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुंबई से आई होमगार्ड की पुत्री को तलाशते स्वास्थ्य टीम घर पहुंची और उसे 21 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी महिला होमगार्ड की पुत्री मुंबई के जुहू इलाके में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। लॉकडाउन के बाद से वह मुंबई में ही फंसी थी। दो दिन पहले वह ट्रेन से घर पहुंची तो मोहल्ले वालों ने प्रशासन से इसकी शिकायत कर दी। सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य टीम मोहल्ले में पहुंची।
विज्ञापन

मशक्कत कर मकान मालिक को तलाशा तो उसने बताया कि वह दूसरे मकान में रहती है। फिर उस मकान में स्वास्थ्य टीम पहुंची और दरवाजा खटखटाया। बिना मास्क के महिला होमगार्ड को देखकर मास्क पहनकर आने की सलाह दी। फिर बेटी को बुलाकर थर्मल स्क्रीनिंग की। टीम ने युवती को 21 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह देकर बुखार या खांसी आने पर कंट्रोल रूम में सूचना देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें