मोहल्ला ग्वालटोली में होमगार्ड की बेटी की तलाश में पहुंची स्वास्थ्य टीम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मुंबई से आई होमगार्ड की पुत्री को तलाशते स्वास्थ्य टीम घर पहुंची और उसे 21 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी महिला होमगार्ड की पुत्री मुंबई के जुहू इलाके में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। लॉकडाउन के बाद से वह मुंबई में ही फंसी थी। दो दिन पहले वह ट्रेन से घर पहुंची तो मोहल्ले वालों ने प्रशासन से इसकी शिकायत कर दी। सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य टीम मोहल्ले में पहुंची।
मशक्कत कर मकान मालिक को तलाशा तो उसने बताया कि वह दूसरे मकान में रहती है। फिर उस मकान में स्वास्थ्य टीम पहुंची और दरवाजा खटखटाया। बिना मास्क के महिला होमगार्ड को देखकर मास्क पहनकर आने की सलाह दी। फिर बेटी को बुलाकर थर्मल स्क्रीनिंग की। टीम ने युवती को 21 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह देकर बुखार या खांसी आने पर कंट्रोल रूम में सूचना देने के निर्देश दिए।