फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की रगड़ से टेंपो सवार किशोर की मौत

Thu, 30 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 टेंपो से घर लौटते समय ट्रैक्टर की रगड़ लग जाने से किशोर की मौत हो गई। टेंपों सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



थाना नवाबगंज के गांव रायपुर निवासी जयवेंद्र सिंह का बेटा पुष्पेंद्र सिंह (12) कासगंज में रहने वाली अपनी बुआ के घर से वापस आ रहा था। साथ में उसका चचेरा भाई विनय सिंह (22) भी था। शमसाबाद स्टेशन ये दोनों टेंपों में बैठकर घर आ रहे थे। जब यह टेंपो गांव जानकीपुर बघार नाला पुलिया के पास से गुजर रहा था।

उसी समय पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो को ओवरटेक किया। ओवरटेक करते समय टेंपो में रगड़ लग जाने से टेंपो में सवार पुष्पेंद्र सिंह, विनय सिंह और तीसरा यात्री सत्यभान पुत्र श्यामसिंह निवासी ककियोली थाना नवाबगंज घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे को देखकर टेंपो में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। मामले की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन


घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर मौजूद डाक्टर ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए थे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें