फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यपारियों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। ऑनलाइन ट्रेडिंग को लेकर व्यापरियों में सरकार के प्रति गहरा रोष है। शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गल्ला मंडी चौराहे पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। बाद में तहसील में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलामहामंत्री सत्यनारायन वर्मा, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी नगर के गल्ला मंडी चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां उन्होंने पुतले का दहन किया और ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने कहा ऑनलाइन ट्रेडिंग से छोटे मध्यम व लघु उद्योग समाप्त रहे हैं। इससे 20 करोड़ लोग प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को राजस्व की हानि भी होगी। हिंदुस्तानी कंपनियों का कारोबार विदेशी हाथों में जाने से देश आर्थिक रूप से कमजोर भी होगा। इसके बाद सभी व्यापारी तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां एसडीएम के पेशकार को ज्ञापन दिया। दिनेश बाथम, ब्रजकिशोर दुबे, श्रवण कौशल, शिवबालक शर्मा, धर्मवीर यादव, रोहित गुप्ता, शशांक गुप्ता, प्रवीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें