फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोप पुलिंग कर जवानों ने दी ब्रिगेडियर को विदाई

Thu, 16 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रोप पुलिंग कर ब्रिगेडियर सलीम आसिफ को विदाई देते रेजीमेंट के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार सुबह राजपूत रेजीमेंट सेंटर में उत्सव सा माहौल था। हर कोई नवागंतुक ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा का स्वागत करने और तबादले पर जा रहे ब्रिगेडियर सलीम आसिफ को विदाई देने के लिए उत्सुक दिखा। सुबह ब्रिगेडियर सलीम आसिफ ने नवागंतुक ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा को चार्ज सौंपकर रेजीमेंट की बैटन दी।
विज्ञापन


उसके बाद ब्रिगेडियर सलीम आसिफ को अधिकारियों के साथ जवानों व रिक्रूटों ने माला पहनाकर विदाई दी। इस मौके पर  ब्रिगेडियर आसिफ ने कहा कि किन्हीं भी परिस्थितियों में रेजीमेंट का नाम गिरने न पाए। उन्होंने जवानों को रेजीमेंट के स्वर्णिम इतिहास को याद दिलाया।

ब्रिगेडियर सलीम आसिफ के जीप पर सवार होते ही चालक की सीट ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा ने संभाली। जीप के आगे बंधे रस्सों को खींचकर अधिकारी व जवान किले के बाहर ले आए। इस दौरान रेजीमेंट व बजरंगवली की जय के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। भारत माता की जय के साथ ब्रिगेडियर को विदाई दी गई। बतातें चलें कि दो साल की सेवा के बाद ब्रिगेडियर सलीम आसिफ का तबादला बंगलौर के लिए हो गया है।
विज्ञापन



उच्च स्तरीय प्रशिक्षण से तैयार होंगे जवान- ब्रिगेडियर
राजपूत रेजीमेंट सेंटर के नवागंतुक ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि रेजीमेंट के विकास की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। इसको वह बखूबी अंजाम देंगे। उन्होंने कहा कि इस समय देश में आतंकवाद पैर पसार रहा है।

इसको मुंह तोड़ जवाब देने के लिए रेजीमेंट सेंटर से अच्छे प्रशिक्षित जवानों को देश रक्षा के लिए तैयार करना उनका पहला मकसद होगा। ब्रिगेडियर ने कहा कि नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर ट्रेनिंग ले रहे जवानों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें