फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जनता की शिकायतें तुरंत निपटाई जाएं

Sat, 11 Oct 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-13, लोगों की समस्या सुनती एक दिन की तहसीलदार बनीं प्रतिष्ठा शुक्ला। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सदर तहसील में एक दिन की तहसीलदार बनीं छात्रा प्रतिष्ठा शुक्ला ने लोगों की शिकायत सुनीं। उन्होंने शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।
विज्ञापन

कहा कि दूर गांवों से आने वाले पीड़ितों की शिकायत का ऐसा समाधान करें कि उन्हें बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को सदर तहसील में छात्रा को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया। अधिवक्ता राघव शुक्ला की पुत्री सेंट लॉरेंस स्कूल में कक्षा सात की छात्रा प्रतिष्ठा शुक्ला सुबह तहसील पहुंचीं।
छात्रा को तहसीलदार की कुर्सी पर बैठाया गया। उसके सामने कई शिकायतकर्ता अपने पत्र लेकर आए। प्रतिष्ठा ने शिकायती पत्रों को पढ़ा और ग्रामीणों से उनकी समस्या पूछी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रतिष्ठा ने बताया कि वह सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती है। कहा कि पीड़ित की शिकायत का समय से गुणवत्तापूर्ण निराकरण होना चाहिए। इससे शिकायतकर्ता को बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार सनी कन्नौजिया, राजस्व निरीक्षक अजीत द्विवेदी, पेशकर अवधेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें